The whole world as a mother माँ के रूप में संपूर्ण संसार
माँ एक ऐसा शब्द जिसके उच्चारण के साथ ही अंतर्मन में ऐसी भावना जाग्रत होती है जो करुणा, कोमलता और दया की भावना से ओत-प्रोत होती है, यही वो शब्द है जो हर शिशु जन्म लेने के पश्चात सर्वप्रथम बोलता है, माँ शब्द को परिभाषित करना अपने आप में एक बहुत जटिल कार्य है जिसकाएक छोटा सा प्रयास मैंने किया है|एक नारी के गर्भ से जीवन का सृजन होता है जिसकी वजह से वह जननी कहलाती है|
Mother is such a word, with the pronunciation of which such a feeling awakens in the mind which is filled with the feeling of compassion, tenderness and kindness, this is the word that every child speaks first after birth, define the word mother Doing itself is a very complex task, for which I have made a small effort. Life is created from the womb of a woman, due to which she is called the mother.
माताओं ने ही दुनिया में सदाचार जिन्दा रखा है, इसलिए उन पर बच्चों की जिम्मेवारी होती है। अच्छी आदतें डालना और प्रेम, सेवा, त्याग, अनुशासन सब कुछ बच्चे को उसकी मां ही सिखाती है। बच्चे के विकास में उसके पिता की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता। लेकिन मां सिर्फ़ दिमाग़ ही नहीं दिल के सहारे भी अपने बच्चे को संभालती है। इसलिए वह बच्चे के जीवन में दोस्त बन कर उसके सुख दुःख में शामिल होकर जीवन का पाठ पढ़ाती है।
Mothers have kept the virtue alive in the world, so the responsibility of the children is on them. Inculcating good habits and love, service, sacrifice, discipline, everything is taught to the child by his mother. The role of the father in the development of the child cannot be denied. But a mother takes care of her child not only with the help of her mind but also her heart. Therefore, becoming a friend in the life of the child, she joins in his happiness and sorrow and teaches life lessons.
इस संपूर्ण संसार में विधाता के बाद अगर कोई सर्वश्रेष्ठ चीच बच्चें के लिए बनी है तो वो सिर्फ और सिर्फ माँ है। माता, जननी, माई, धात्री, महतारी एवं माँ के रूप में वह ईश्वर है या ईश्वर से भी बढ़कर है। कहते हैं कि ईश्वर हर जगह नहीं पहुंच सकता इसीलिए उसने मां बना दी। जो हर किसी की होती है, हर किसी के पास होती है। शारीरिक उपस्थिति मां के लिए मायने नहीं रखती। वह होती है तो उसकी ईश्वरीय छाया सुख देती है जब ‘नहीं’ होती है तब उसके आशीर्वादों का कवच हमें सुरक्षा प्रदान करता है।
After the Creator in this entire world, if any best thing has been made for the child, then it is the one and only mother. In the form of mother, mother, mother, dhatri, mahtari and mother, she is God or more than God. It is said that God cannot reach everywhere, that's why he made a mother. Everyone has what everyone has. Physical appearance does not matter to the mother. If she is, then her divine shadow gives happiness, when 'no' is there, then the shield of her blessings protects us.
एक माँ अपने बच्चे के लिए किस हद तक जा सकती है इसका अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है क्योंकि जब वो बच्चा इस दुनिया में भी नही आया होता है उसके पहले से ही उसकी माँ उसको अपने खून से सींच रही होती है। मां का प्यार दुनिया में सबसे सच्छा होता है और मां के प्यार में कभी भी धोखा नहीं मिलता ।
It is very difficult to estimate the extent to which a mother can go for her child, because even before that child has not come in this world, her mother is already irrigating her with her blood. Mother's love is the best in the world and mother's love is never deceived.
परन्तु आज के समय में मां की भूमिका और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। बदलते परिवेश में अपने बच्चे को सही शिक्षा देना किसी चुनौती से कम नहीं। माएं कामकाजी हो रही हैं इसीलिए काम के साथ-साथ उसे अपने बच्चों का भी ख्याल रखना है। वह खुद तो कामकाजी हैं ही, अपनी बेटी को भी उसी कामयाबी और बुलंदी पर पहु्ंचाने की भरसक कोशिश में लगी रहती हैं।
But in today's time the role of mother has become even more challenging. Giving the right education to your child in the changing environment is no less than a challenge. Mothers are working, so along with work, she has to take care of her children as well. Not only is she working herself, she is also trying her best to make her daughter reach the same success and height.
एक मां जिंदगी के आखिरी वक्त तक अपने बच्चों को हर खुशी और हर कामयाबी को छूने में मदद करती है। हमारे बुरे समय में उम्मीद की झलक देती है। वो हमारे हर सुख-दुख का कारण जानती है और कोशिश करती है कि हम हमेशा खुश रहें। इसलिए वह त्यागमूर्ति, ममतामयी, पूजनीय कही जाती है।
A mother helps her children to touch every happiness and every success till the end of life. Gives a glimmer of hope in our bad times. She knows the reason for our every happiness and sorrow and tries to be happy always. That is why she is called renunciation, loving, worshipable.
माता ही परिवार में शिशु की पहली गुरु होती है और उसके द्वारा दी गई शिक्षा शिशु के मानस पटल पर जीवन पर्यंत एक अमिट छाप बनकर रहती है, दुनिया में हर रिश्ता आपको दोबारा मिल सकता है|
Mother is the first guru of the child in the family and the education given by her remains an indelible impression on the child's psyche for life, you can get every relationship in the world again.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment