Mother is a mother's lap माँ एक ममता का आंचल
जीवन में माँ का महत्व: माँ वो होती है जो मन की बात को कहने से पहले जान ले, जो हमारी आँखों को अपनी आँखों से देखते ही पहचान ले दर्द हो या खुशी, हमारी हर हरकत को दूर से ही देखकर जान ले। माँ वो अहसास है जो हर किसी को नहीं मिलता जिसे मिलता है वो खुशकिस्मत होता है।
Importance of mother in life: Mother is the one who knows before speaking the mind, who recognizes our eyes as soon as she sees it with her own eyes, whether it is pain or happiness, she knows our every move from a distance. Mother is that feeling which not everyone gets who is lucky.
अगर कोई दुनिया में हमसे बेपनाह प्यार करता है वो हमारी माँ ही होती है जो सिर्फ और सिर्फ हमारे लिए जीती है। हमारी हर ख़ुशी में अपनी ख़ुशी मानती है जो हमारी गलतियों को पापा से छुपाकर हमें पापा की डांट से बचाती है, हमें भूखा न छोड़कर खुद भूखी रह लेती है, हमें दो रोटी खिलाकर खुद आधी खा लेती है वो होती है माँ।
If anyone in the world loves us unconditionally, it is our mother who lives only and only for us. She considers her happiness in every happiness, who hides our mistakes from the father and saves us from the scolding of the father, does not leave us hungry and remains hungry herself, feeds us two rotis and eats half herself, that is mother.
माँ एक ममता का आंचल है जो आँचल हमें आने वाले हर तूफान से बचाता है जो हमें उस तूफान से लड़ना सिखाता है जो दुनिया की हर बुरी नजर से हमें काले टिके की तरह बचाता है। मैं क्या तारीफ करू उस माँ की जिसने नो महीने मुझे अपनी कोख में रख कर पाला है जिसने मुझे हर दर्द में संभाला है। अब बस इतना ही कहना चाहूँगा मेरी दुनिया में जितनी भी शोहरत है वो मेरी माँ के बदोलत है।
Mother is the lap of a mother who protects us from every storm that comes, who teaches us to fight against the storm that protects us like a black tick from every evil eye in the world. How can I praise the mother who has brought me in her womb for nine months, who has taken care of me in every pain. Now all I want to say is that all the fame I have in my world is because of my mother.
माँ शब्द हम सब के जीवन का पहला वो शब्द होता है जिसे हम हर दुःख दर्द में सबसे पहले लेते है| भगवान का नाम भी इंसान दुःख दर्द में भूल जाता है मगर माँ का नाम लेना कभी नहीं भूलता. “माँ और बेटे का इस जग में है बड़ा ही निर्मल नाता, पूत कपूत सुने है पर न सुनी कुमाता” ये वाक्य ही हमें माँ के बारे में बता देता है.
The word mother is the first word in the life of all of us, which we take first in every sorrow and pain. The name of God is also forgotten by a person in pain, but he never forgets to take the name of the mother. “Mother and son have a very pure relationship in this world, the son has heard but not listened to the mother” This sentence only tells us about the mother.
माँ हमारे जीवन का वो हिस्सा होती है जिसके बिना जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जाता है, बेटे का प्यार माँ के लिए कम हो सकता है लेकिन माँ का प्यार अपने बच्चो के लिए कभी कम नहीं होता चाहे रात को माँ भूखी सो जाएँ मगर अपने बच्चों को कभी भूखा नहीं सुलाती ऐसी होती है माँ.
Mother is that part of our life without which it becomes very difficult to live life, son's love for mother may be less but mother's love for her children never diminishes even if mother sleeps hungry at night but her children Mother never makes her sleep hungry.
माँ अपने बच्चो से बहुत प्यार करती है चाहे खुद फटे पुराने कपडे पहन ले मगर अपने बच्चों के लिए नए कपडे खरीद कर देती है, खुद गिली जगह सो कर बच्चों को सूखे में सुलाती है माँ, माँ के बारे में कहना बहुत ही गर्व की बात है बड़े ही किस्मत वाले होते है जिनकी माँ होती है.
Mother loves her children very much, even if she herself wears torn old clothes, but buys new clothes for her children, herself makes her children sleep in dry places, mother, it is a matter of great pride to say about mother Those who are very lucky are those who have a mother.
माँ हमेशा अपने बच्चो के साथ रहना चाहती है जब बच्चा स्कूल से आ जाता है तो माँ उसको खाना देती है उससे पूछती है की आज स्कूल में क्या क्या हुआ और खाना पूरा खाया की नहीं, और यदि आपको न पता हो तो मैं बता दूँ की एक माँ अपने बच्चो के लिए कुछ भी कर सकती है जैसे की मेमने (बकरी का बच्चा) के लिए उसकी माँ शेर से भी लड़ने की हिम्मत रखती है, और अपने बच्चे की रक्षा करती है.
Mother always wants to be with her children, when the child comes from school, the mother gives him food, asks him what happened in school today and whether he ate the whole meal, and if you do not know, then I will tell. A mother can do anything for her children, just as her mother has the courage to fight even a lion for a lamb, and protects her child.
माँ अगर बच्चे से नाराज हो जाये तो ज्यादा देर तक बिना बोले नहीं रह पाती हैं| माँ अपने बच्चो की खुशी के लिए निर्जल उपवास रखती है और बिना खाए पानी पिए पूरा दिन रह लेती हैं| पता नहीं चलता की भगवान ही माँ हैं या फिर माँ के रूप में भगवान आते हैं इस दुनिया में, हमारी रक्षा के लिए.
If the mother gets angry with the child, then she is not able to stay without speaking for a long time. Mother observes a waterless fast for the happiness of her children and stays for a whole day without eating or drinking water. It is not known whether God is the mother or whether God comes in the form of mother in this world, to protect us.
माँ मुझे नहीं पता की मैं आज क्या हूँ और कल क्या बनूँगा मगर में भगवान से हमेशा ही आपके लिए आपकी लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना करूँगा| तुमने मुझे जन्म दिया है खुद की जान खतरे में डाल के हमें इस दुनिया में लाया है, मै कभी आपका कर्ज नहीं चुका पाऊँगा, मैं कभी आपकी आँखों में आंसू नहीं आने दूंगा, माँ कोई भी दुःख दर्द हो तो मुझे बताओ, माँ में आपके लिए यमराज से भी लड़ जाऊंगा.
Mother, I do not know what I am today and what I will become tomorrow, but I will always pray to God for your long life. You have given birth to me, putting your life in danger and have brought us into this world, I will never be able to repay your debt, I will never let tears come to your eyes, mother, if there is any pain, then tell me, mother is in your I will also fight with Yamraj for this.
आपके बिना कोई भी नहीं है मेरा साथी, आप हैं तो दुनिया की सारी ताकत मेरे हाथों मैं है| मैं कभी गरीब नहीं हो सकता जब तक आप मेरे साथ हो| “माँ” मुझे अँधेरे से डर लगता है, मगर जब आप साथ होती हो तो मैं हमेशा बिना डरे सो जाता हूँ| “माँ”, माँ मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ और आपके लिए दुनिया की हर ख़ुशी आपके चरणों में रखता हूँ. धन्यवाद माँ मुझे इस दुनिया में लाने के लिए मैं कसम खाता हूँ… की आपकी आँखों में कोई आंसू नहीं आने दूंगा.
Without you there is no one my partner, if you are, then all the power of the world is in my hands. I can never be poor as long as you are with me. "Mother" I am afraid of the dark, but when you are with me, I always fall asleep without fear. “Mother”, I love you very much and keep every happiness of the world at your feet for you. Thank you mother for bringing me into this world, I swear that no tears will come in your eyes.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment