"Mother" a protective shield "माँ " एक सुरक्षा कवच
बच्चों, जब आपको चोट लगती है तो सबसे पहले जिसकी याद आती है वह कौन है ? और किसे सुनाई थी आपने अपनी तोतली जुबान में पहली कविता ? और कोई नहीं, वह माँ ही तो है। जरा सोचो, अगर माँ सुबह जल्दी आपको न उठाए तो आप स्कूल कैसे पहुँच पाएंगे।
Children, when you are hurt, who is the first person you remember? And to whom did you recite the first poem in your parrot tongue? No one else, she is the mother. Just imagine, how will you be able to reach school if mother doesn't pick you up early in the morning.
जिस प्रकार सूर्य की नुकसानदायक किरणों से ओजोन लेयर हमारी सुरक्षा करता है ठीक उसी तरह से एक माँ उसके बच्चे के लिए एक सुरक्षा कवच के भांति कार्य करती हैं, क्योंकि वह हर तरह के समस्याओं से अपने बच्चे को बचाती है।
Just as the ozone layer protects us from the harmful rays of the sun, in the same way a mother acts as a protective shield for her child, as she protects her child from all kinds of problems.
वह अपनी समस्याओं के बारे में बाद में सोचती है पहले हमारी बात सुनती और उसका हल निकालने की कोशिश करती है। वैसे तो ममता की उस मूरत को सम्मान देने के लिए कोई एक दिन बहुत ही कम समय होता है, लेकिन फिर भी मई महीने के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है और हर माँ को समर्पित किया गया है।
She thinks about her problems later, first listens to us and tries to solve them. Although a day is a very short time to honor that idol of Mamta, but still Mother's Day is celebrated on the second Sunday of the month of May and is dedicated to every mother.
मां ही हमारा पहला गुरु होती है वह हमें अच्छी शिक्षा देती है और समाज का एक अच्छा नागरिक बनाती है वह असफलता और सफलता दोनों में हमारे साथ खड़ी हुई होती है हमारे निराश होने पर वह आशा की किरण बनकर हमारे साथ चलती है और हमारा मार्गदर्शन करती है.
Mother is our first guru, she gives us good education and makes us a good citizen of the society, she stands by us in both failure and success, she walks with us as a ray of hope when we are disappointed and guides us. is.
मां जीवन भर हमारे लिए इतना सब कुछ करती है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हमें भी मां के लिए कुछ करना चाहिए उनका हर समय खयाल रखना चाहिए उन्हें हर वह खुशी देने की कोशिश करनी चाहिए जो आज तक वो हमें देती आई है.
Mother does so much for us throughout life, so it is our duty too that we should also do something for the mother, take care of her all the time, try to give her all the happiness that she has been giving us till today.
हमें प्रतिदिन मां का आशीर्वाद लेना चाहिए क्योंकि जब उसका आशीर्वाद मिल जाता है तब हमें किसी के आगे हाथ फैलाने नहीं पड़ते है.आज आप हमारे साथ प्रण ले की जैसे मां ने आपका ख्याल रखा है वैसे ही आप भी उनका ख्याल रखेंगे और जो खुशियां उन्हें नहीं मिल पाई वो खुशियां उन्हें देंगे.
We should take mother's blessings every day because when we get her blessings, then we do not have to spread our hands in front of anyone. Couldn't get that happiness would give them
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment