Child development under the guidance of mother माँ के मार्गदर्शन में ही संतान का विकास

 आज की भाग दौड़ की जिंदगी में मनुष्य अपनी दूसरी परेशानियों या खुशियों को अधिक प्राथमिकता देते हैं और दूसरी बातों की वजह से अपनी जननी को नजर अंदाज कर देते हैं। हमें कभी-भी अपनी जननी को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि उनके एहसान को हम कभी नहीं चुका सकते इसलिए आप अपनी खुशियों और दुखों में कहीं पर भी हों लेकिन अपनी माँ को न भूलें और न ही उसे कभी अकेला छोड़ें।

In today's run-of-the-mill life, humans give more priority to their other problems or happiness, and because of other things, they ignore their mother. We should never forget our mother, because we can never repay her favor, so wherever you are in your joys and sorrows, but never forget your mother and never leave her alone.

माँ शब्द की कोई परिभाषा नहीं होती है यह शब्द अपनेआप में पूरा होता है। माँ शब्द को किसी भी तरह से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। असहनीय शारीरिक पीड़ा के बाद एक बच्चे को जन्म देने वाली माँ को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि माँ जननी होती है और भगवान ने माँ के द्वारा ही पूरी सृष्टि की रचना की है। पहले तो माँ एक बच्चे को जन्म देती है फिर अपने कष्टों और शारीरिक पीडाओं को भूलकर बच्चे का पूरा पालन पोषण करती है।

The word mother has no definition, this word is complete in itself. The word mother cannot be defined in any way. A mother who gives birth to a child after unbearable physical pain is given the status of God because mother is the mother and God has created the whole creation through mother. First the mother gives birth to a child, then forgetting her sufferings and physical pains, she takes care of the child completely.

माँ हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है क्योंकि माँ बच्चे की प्रथम पाठशाला होने के साथ-साथ एक अच्छी शिक्षक व दोस्त भी होती है और बच्चे को सही राह दिखाती है। माँ दुनिया में सबसे अधिक प्यार दुलार केवल अपने बच्चे से करती है लेकिन जब बच्चा गलत राह पर चलने लगता है तो माँ अपने कर्तव्यों को निभाना भी अच्छी तरह से जानती है। एक माँ कभी नहीं चाहती कि उसका बच्चा किसी भी गलत संगत में पडकर अपने भविष्य को खराब कर ले। माँ हमेशा अपने बच्चे की परवाह करती है।

Mother is a very important part of our life because mother is the first school of the child as well as a good teacher and friend and shows the right path to the child. Mother loves her child the most in the world, but when the child starts walking on the wrong path, the mother knows very well how to perform her duties. A mother never wants her child to spoil his future by falling into any wrong company. Mother always cares about her child.

 हमारे लिए माँ सबसे अच्छा खाना बनाने वाली, सबसे अच्छी बातें करने वाले, सबसे अच्छा सोचने वाली और सभी दुखों के सामने पहाड़ की तरह खड़ी रहने वाली है लेकिन माँ जरूरत पड़ने पर अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए उसे डांट भी सकती है। माँ बच्चे को सही कामों के लिए सदैव समर्थन देती है। माँ हमेशा परिवार को एक बंधन में बांधकर रखती है। माँ अपने बच्चों के बारे में जानती है और माँ यह भी जानती है कि बच्चे को किस प्रकार सही रास्ता दिखाना है।

For us mother is the best cook, the best talker, the best thinker and the one who stands like a mountain in front of all sorrows but mother can also scold her child for good future if needed. Mother always supports the child to do the right things. Mother always keeps the family tied in a bond. The mother knows about her children and the mother also knows how to show the child the right path.

 माँ का सबसे अधिक समय संतान की देखभाल में ही गुजरता है। एक माँ ही संतान में संस्कार प्रदान करती है। एक माँ बच्चे की सबसे पहली गुरु होती है। आरंभ में संतान सबसे अधिक माँ के संपर्क में होती है इसलिए माँ के मार्गदर्शन में ही संतान का विकास होता है। केवल माँ ही अपने बच्चे में महान संतों, महा पुरुषों की जीवनी सुनाकर महान व्यक्ति बनने के संस्कारों को कूट-कूटकर भरती है। एक माँ ही संतान को सामाजिक मर्यादाओं में रहना सिखाती है।

Most of a mother's time is spent in the care of the child. Only a mother imparts sanskar in the child. A mother is the first teacher of a child. Initially, the child is in contact with the mother the most, so the development of the child takes place only under the guidance of the mother. Only the mother instills in her child the rites of becoming a great person by narrating the biographies of great saints and great men. Only a mother teaches the child to live in social norms.

एक माँ ही संतान को उच्च विचारों का महत्व बताती है। एक माँ अपनी संतान को चरित्रवान, गुणवान बनाने में अपना पूरा योगदान देती है। किसी भी व्यक्ति का चरित्र उसकी माँ की बुद्धिमता पर निर्भर करता है। एक माँ अपने संतान के लिए सर्वाधिक प्रिय होती है। एक माँ अपनी संतान के लिए पूरे संसार से लड़ जाती है लेकिन माँ का संतान के प्रति अँधा प्रेम संतान के लिए अहितकर सिद्ध होता है।

Only a mother tells the importance of high thoughts to the child. A mother gives her full contribution in making her child of character and quality. The character of any person depends on the intelligence of his mother. A mother is the most dear to her child. A mother fights with the whole world for her child, but the blind love of the mother towards the child proves to be injurious to the child.



Your own Dr. Manoj Bhai Rathore
Director & Speaker

अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or) comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit again. I hope this post help you.

 

 


Comments

Popular posts from this blog

Mother is our birth मां ही हमारी जन्मदाता

मां Mother

Mother's intercession like the sea समुद्र की भांति माँ के अंतर्मनन

Life is incomplete without mother माँ के बिना जीवन अधूरा

Life without mother माँ के बिना ज़िन्दगी वीरान

Mother my guru मां मेरी गुरु

development under the guidance of a mother माँ के मार्गदर्शन में विकास

Mother is a mother's lap माँ एक ममता का आंचल

"Mother" a protective shield "माँ " एक सुरक्षा कवच