माँ एक सुखद अनुभूति है। वह एक शीतल आवरण है जो हमारे दुःख, तकलीफ की तपिश को ढँक देती है। विशालता को परिभाषित करना सरल नहीं है क्योंकि इस शब्द में ही संपूर्ण ब्रह्मांड, सृष्टि की उत्पत्ति का रहस्य समाया है। माँ व्यक्ति के जीवन में उसकी प्रथम गुरु होती है, उसे विभिन्ना रूपों-स्वरूपों में पूजा जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में मातृ ऋण से मुक्त नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में जननी एवं जन्मभूमि दोनों को ही माँ का स्थान दिया गया है।
Mother is a pleasant feeling. She is a cool cover that covers the heat of our sorrows and sorrows. It is not easy to define vastness because in this word itself lies the mystery of the origin of the entire universe, creation. Mother is the first teacher in a person's life, she is worshiped in various forms. No one can be free from maternal debt in his life. In Indian culture both mother and mother land have been given the place of mother.
मानव अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति जन्मभूमि यानी धरती माँ से, तो जीवनदायी आवश्यकता की पूर्ति जननी से करता है। उसका होना, हमें जीवन की हर लड़ाई को लड़ने की शक्ति देता रहता है। सच में, शब्दों से परे है माँ की परिभाषा। माँ शब्द के अर्थ को उपमाओं अथवा शब्दों की सीमा में बाँधना संभव नहीं है। इस शब्द की गहराई,मनुष्य
Man fulfills his material needs from the birthplace i.e. mother earth, and then fulfills the life-giving needs from the mother. His presence gives us the strength to fight every battle of life. Truly, the definition of mother is beyond words. It is not possible to tie the meaning of the word mother to the boundaries of similes or words. the depth of the word, man
माँ अनंत शक्तियों की धारणी होती है। इसीलिए उसे ईश्वरीय शक्ति का प्रतिरूप मानकर ईश्वर के सदृश्य माना गया है। माँ के समीप रहकर उसकी सेवा करके, उसके शुभवचनों, शुभाशीष से जो आनंद प्राप्त किया जा सकता है वह अवर्णनीय है, पशु एवं पक्षियों तक को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं कुशल बनाने के लिए उनकी माँ उन्हें स्वयं से अलग तो करती है ,परंतु उनकी सुरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहकर अपने ममत्व को बनाए रखती है।
Mother is the embodiment of infinite powers. That is why, considering him as a manifestation of divine power, he is considered to be equal to God. The joy that can be obtained by serving her by staying close to her mother is indescribable, in order to make animals and birds self-reliant, self-supporting and efficient, their mother separates them from herself, but their safety. She always maintains her motherhood by being conscious of her.
परंतु ठीक इसके विपरीत कई बार मानव स्वयं अपने बढ़ते बुद्धि विकास के कारण अपनी सुरक्षा एवं आवश्यकता के प्रति स्वार्थी होकर माँ और उसकी ममता के प्रति उदासीन हो जाता है। फिर वह अपनी पूर्ति के लिए जननी और जन्मभूमि दोनों का दोहन तो करता है परंतु उनके प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भूल जाता है। जो व्यक्ति अपने इन कर्तव्यों का पालन करता है वो स्नेह, ममत्व की छाँव में रहकर सद्गुण, संस्कार, नम्रता को प्राप्त करता है।
But on the contrary, many times human beings themselves become indifferent towards their mother and their love, being selfish towards their safety and needs, due to their increasing intelligence development. Then he exploits both mother and birth land for his fulfillment but forgets to perform his duties towards them. The person who performs these duties, living in the shade of affection, motherhood, attains virtue, sanskar, humility.
वह अपने जीवन में समस्त सुखों और जीवन लक्ष्यों को प्राप्त कर ऊँचाइयों को पा लेता है। वहीं ऐसे व्यक्ति जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में मातृशक्ति को, उसके स्नेह, ममत्व को उपेक्षित कर उन्नति का मार्ग ढूँढने का प्रयास करते हैं, वे जीवन भर निराशा के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाते।
He attains heights by attaining all the happiness and life goals in his life. On the other hand, such persons who try to find the path of progress by neglecting the mother power, her affection, motherhood in the discharge of their duties, they do not get anything except disappointment throughout their life.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.
Comments
Post a Comment