Mother's Mothership माँ की मातृशक्ति
ईश्वर की सबसे खूबसूरत रचना है माँ। माँ जो अपने बच्चो को सबसे ज़्यादा प्यार करती है। उनकी ख़ुशी के लिए वह अपना सब कुछ न्यौछावर कर सकती है। माँ सुबह उठकर परिवार के लिए भोजन बनाती है। परिवार के सभी सदस्यों के ज़रूरतों का ध्यान रखती है। मेरी माँ सबसे सुन्दर और प्यारी है।
Mother is the most beautiful creation of God. Mother who loves her children the most. She can sacrifice everything for his happiness. Mother gets up in the morning to cook food for the family. Takes care of the needs of all family members. My mother is the most beautiful and sweet.
माँ से अधिक प्यार हमे जीवन में कोई कर ही नहीं सकता है। वह हमें बचपन से ही पाल पोस कर बड़ा करती है। माँ मेरे खुशियों के लिए सब कुछ त्याग कर देती है। वह पिताजी के लिए समय पर टिफ़िन बनाती है और उनके ज़रूरतों का ख्याल रखती है। अपनी इच्छाओ और सपनो को भूलकर वह हमेशा अपने बच्चो और परिवार के लिए सोचती है।
No one can love us more than mother in life. She takes care of us from childhood and brings up. Mother sacrifices everything for my happiness. She makes tiffin for Dad on time and takes care of his needs. Forgetting her desires and dreams, she always thinks for her children and family.
माँ एक सुखद अनुभूति है। वह एक शीतल आवरण है जो हमारे दुःख, तकलीफ की तपिश को ढँक देती है। उसका होना, हमें जीवन की हर लड़ाई को लड़ने की शक्ति देता रहता है। सच में, शब्दों से परे है माँ की परिभाषा। माँ शब्द के अर्थ को उपमाओं अथवा शब्दों की सीमा में बाँधना संभव नहीं है। इस शब्द की गहराई, विशालता को परिभाषित करना सरल नहीं है क्योंकि इस शब्द में ही संपूर्ण ब्रह्मांड, सृष्टि की उत्पत्ति का रहस्य समाया है।
Mother is a pleasant feeling. She is a cool cover that covers the heat of our sorrows and sorrows. His presence gives us the strength to fight every battle of life. Truly, the definition of mother is beyond words. It is not possible to tie the meaning of the word mother to the boundaries of similes or words. It is not easy to define the depth, vastness of this word because in this word itself lies the mystery of the origin of the entire universe, creation.
माँ व्यक्ति के जीवन में उसकी प्रथम गुरु होती है, उसे विभिन्ना रूपों-स्वरूपों में पूजा जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में मातृ ऋण से मुक्त नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में जननी एवं जन्मभूमि दोनों को ही माँ का स्थान दिया गया है। मानव अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति जन्मभूमि यानी धरती माँ से, तो जीवनदायी आवश्यकता की पूर्ति जननी से करता है। मनुष्य माँ अनंत शक्तियों की धारणी होती है। इसीलिए उसे ईश्वरीय शक्ति का प्रतिरूप मानकर ईश्वर के सदृश्य माना गया है।
Mother is the first teacher in a person's life, she is worshiped in various forms. No one can be free from maternal debt in his life. In Indian culture both mother and mother land have been given the place of mother. Man fulfills his material needs from the birthplace i.e. mother earth, and then fulfills the life-giving needs from the mother. The human mother is the embodiment of infinite powers. That is why, considering him as a representation of divine power, he is considered to be equal to God.
माँ के समीप रहकर उसकी सेवा करके, उसके शुभवचनों, शुभाशीष से जो आनंद प्राप्त किया जा सकता है वह अवर्णनीय है,से लेकर पशु एवं पक्षियों तक को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं कुशल बनाने के लिए उनकी माँ उन्हें स्वयं से अलग तो करती है परंतु उनकी सुरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहकर अपने ममत्व को बनाए रखती है। परंतु ठीक इसके विपरीत कई बार मानव स्वयं अपने बढ़ते बुद्धि विकास के कारण अपनी सुरक्षा एवं आवश्यकता के प्रति स्वार्थी होकर माँ और उसकी ममता के प्रति उदासीन हो जाता है।
The joy that can be obtained from serving her by staying close to her mother is indescribable, from making animals and birds self-sufficient, self-supporting and efficient, their mother separates them from herself She maintains her motherhood by always being conscious of safety. But on the contrary, many times human beings themselves become indifferent towards their mother and their love, being selfish towards their safety and needs, due to their increasing intelligence development.
फिर वह अपनी पूर्ति के लिए जननी और जन्मभूमि दोनों का दोहन तो करता है परंतु उनके प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भूल जाता है। जो व्यक्ति अपने इन कर्तव्यों का पालन करता है वो स्नेह, ममत्व की छाँव में रहकर सद्गुण, संस्कार, नम्रता को प्राप्त करता है।
Then he exploits both mother and birth land for his fulfillment but forgets to perform his duties towards them. The person who performs these duties, living in the shade of affection, motherhood, attains virtue, sanskar, humility.
वह अपने जीवन में समस्त सुखों और जीवन लक्ष्यों को प्राप्त कर ऊँचाइयों को पा लेता है। वहीं ऐसे व्यक्ति जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में मातृशक्ति को, उसके स्नेह, ममत्व को उपेक्षित कर उन्नति का मार्ग ढूँढने का प्रयास करते हैं, वे जीवन भर निराशा के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाते।
He attains heights by attaining all the happiness and life goals in his life. On the other hand, such persons who try to find the path of progress by neglecting the mother power, her affection, motherhood in the discharge of their duties, they do not get anything except disappointment throughout their life.
चाहे हम जिन्दगी में कितने ही ऊँचे मुकाम तक पहुँच जाए , माँ के लिए हमेशा उनके बच्चे होते है। माँ हमेशा हमारी परवाह करती है। जब तक हम चैन की नींद नहीं सोते , वह भी नहीं सोती है। माँ बहुत ही मज़बूत होती है। वह सभी मुश्किल हालातों से लड़कर हमे अच्छी जिन्दगी देने की कोशिश करती है।
No matter how high we reach in life, for a mother, her children are always there. Mother always cares for us. Unless we sleep peacefully, she doesn't sleep either. Mother is very strong. She tries to give us a good life by fighting all the difficult situations.
जीवन में सारे कष्ट सहती है ताकि हम खुश रहे। इसलिए हमे जीवन पर्यन्त अपने माँ की दिल से सेवा करनी चाहिए। माँ से बढ़कर और माँ से आगे कुछ नहीं होता है। माँ बच्चो को स्कूल के लिए तैयार करती है। उन्हें हर चीज़ वक़्त पर देती है ताकि उनके बच्चे जीवन में कभी भी पीछे ना रहे। उनका जीवन अपने बच्चो से आरम्भ होता है , उन्ही पर जाकर ख़त्म होता है।
We bear all the troubles in life so that we can be happy. That's why we should serve our mother wholeheartedly. There is nothing greater than a mother and ahead of a mother. Mother prepares children for school. Gives them everything on time so that their children are never left behind in life. Their life begins with their children, ends with them.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment