First Guru "Mother" प्रथम गुरु "माँ"

शिक्षण-शास्त्री अनुभव और निरीक्षण से कहते हैं कि बच्चे को शुरू के साल-दो साल में जितना ज्ञान मिलता है, उतना ज्ञान आगे की सारी जिन्दगी में नहीं मिलता। इसलिए दुनियाभर के लोगों ने माना है कि माताएँ जब संस्कारवान बनेंगी, तभी दुनिया बचेगी। इसलिए सबसे प्रथम और सबसे श्रेष्ठतम गुरु तो माता है।

Pedagogists say from experience and observation that the amount of knowledge that a child gets in the first year or two years, does not get that much in the next life. That is why people all over the world have believed that when mothers become cultured, only then the world will be saved. Therefore the first and foremost teacher is the mother.

माँ और बच्चे का रिश्ता इस संसार में सबसे अधिक भावनाओं से भरा होता है। तभी तो माँ के पेट से जन्म लेने से पहले ही वह बच्चे को तालीम देना शुरू कर देती है। और माएँ जो तालीम देती हैं, वह नंबर एक की तालीम होती है। और जब तक माँ मौजूद है, तब तक बच्चों को ज्ञान मिलता रहेगा। 

The relationship between mother and child is one of the most emotional in this world. That is why even before the mother is born from the womb, she starts training the child. And the training that mothers give is the number one education. And as long as the mother is present, the children will continue to receive knowledge.

परेमश्वर की योजना ही ऐसी है बनी है कि जहाँ उसने बच्चे को भूख दी, वहाँ माँ के स्तन में दूध भी पैदा किया। बच्चे को भूख के साथ माँ को दूध पिलाने की प्रेरणा दी। इस तरह बचपन से माँ के जरिये प्रेम की तालीम दी जाती है।

God's plan is such that where he gave hunger to the child, there he also produced milk in the mother's breast. Inspired the child to feed the mother with hunger. In this way, love is taught through the mother from childhood.

बच्चों को मातृभाषा सिखाने के लिए सरकार कितने करोड़ रुपये खर्च करती है। लेकिन माँ तो दूध पिलाते-पिलाते बच्चे को मातृभाषा सिखाती है। दुनियाभर के बच्चे माँ से भाषा सिखते हैं। माँ बच्चे से कहती है कि ‘वह देखो चाँद !’ बच्चा सुनता है। माँ फिर उससे पूछती है कि ‘चाँद किधर है, बताओ।’ वह परीक्षा लेती है।

How many crore rupees does the government spend to teach the mother tongue to the children? But the mother teaches the mother tongue while feeding the child. Children all over the world learn languages ​​from their mothers. The mother tells the child, 'Look at that moon!' The child listens. Mother then asks her, 'Where is the moon, tell me.' She takes the test.

 बच्चा अँगुली से बताता है कि चाँद वहाँ है। बाद में वह बोलने लगता है। ‘च, च, च, न, द’ और फिर चाँद-चाँद कहता है। याने पहले वस्तु ग्रहण करता है, फिर बोलता है। यह जो सारा ज्ञान है, भाषा सीखने का ज्ञान है, क्या वह विद्यालयों की शिक्षा से कम है ? दो-ढाई साल में शून्य में से जो ज्ञान पैदा किया जाता है और माताएँ ही यह सब करती हैं।

The child tells with the finger that the moon is there. Later he starts speaking. Says 'ch, ch, ch, na, d' and then moon-moon. That is, first receives the object, then speaks. All this knowledge, which is knowledge of language learning, is it less than what is taught in schools? In two-and-a-half years, the knowledge that is created out of nothing and mothers do all this.



Your own Dr. Manoj Bhai Rathore
Director & Speaker

अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or) comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit again. I hope this post help you.




Comments

Popular posts from this blog

Mother is our birth मां ही हमारी जन्मदाता

मां Mother

Mother's intercession like the sea समुद्र की भांति माँ के अंतर्मनन

Life is incomplete without mother माँ के बिना जीवन अधूरा

Life without mother माँ के बिना ज़िन्दगी वीरान

Mother my guru मां मेरी गुरु

development under the guidance of a mother माँ के मार्गदर्शन में विकास

Child development under the guidance of mother माँ के मार्गदर्शन में ही संतान का विकास

Mother is a mother's lap माँ एक ममता का आंचल

"Mother" a protective shield "माँ " एक सुरक्षा कवच