Idol of Mother Mamta and Vatsalya मां ममता और वात्सल्य की मूरत

 मां ममता और वात्सल्य की मूरत है एक बच्चे की सबसे पहली दुनिया मां का आंचल ही होती है उसी की गोद में बैठकर वह दुनिया के नए रंग देखता है.मां ही पहला गुरुकुल और पहला गुरु होती है और एक बच्चा सबसे पहला शब्द भी माँ ही कहता है. मां हमारी जीवन भर देखभाल करती है उसी की अच्छी परवरिश के कारण हम अच्छे इंसान बन पाते है.

Mother is the image of love and affection. The first world of a child is the lap of the mother, sitting in her lap, she sees the new colors of the world. Mother is the first Gurukul and the first Guru and a child's first word is also mother. says. Mother takes care of us throughout life, due to her good upbringing, we are able to become good human beings.

मेरी मां बहुत प्यारी हैं। वे रोज सुबह घर में सबसे पहले उठ जाती हैं। भगवान से लेकर घर के सब लोगों का ध्यान मेरी मां ही रखती हैं। वे दादा-दादी का पूरा ध्यान रखती हैं। पापा, मेरी और मेरी छोटी बहन की हर एक छोटी बड़ी बातों की परवाह भी मेरी मां करती हैं। दादी कहती हैं कि मेरी मां घर की लक्ष्मी हैं। मैं भी मां को भगवान के समान मानता हूं और उनकी हर बात मानता हूं।

My mother is very sweet. Every morning she gets up first in the house. My mother takes care of everyone from God to everyone in the house. She takes full care of the grandparents. Papa, my mother also cares about every small and big thing about me and my younger sister. Dadi says my mother is Lakshmi of the house. I also consider mother like God and obey her every word.

मेरी मां जॉब भी करती हैं। घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी वे बहुत ही अच्छे से निभाती हैं। उनके सरल और सुलझे व्यवहार की तारीफ उनके ऑफिस के सारे लोग करते हैं। मेरी मां गरीबों और बीमारों की भी हर संभव मदद करती हैं। मेरी मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। मैं जब कोई गलती करता हूं तब मां मुझे डांटती नहीं हैं बल्कि प्यार से मुझे समझाती हैं। जब मैं दुखी होता हूं तब मेरी मां ही मेरे मुरझाए चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आती हैं। उनके प्यार और ममतामयी स्पर्श को पाकर मैं अपने सारे दुख भूल जाता हूं।

My mother also works. She performs the responsibility of both home and office very well. His simple and easy-going behavior is appreciated by everyone in his office. My mother helps the poor and sick in every possible way. My mother is my best friend. Mother doesn't scold me when I make a mistake, but loves to explain to me. When I am sad, it is my mother who brings a smile to my withered face. Seeing his love and loving touch, I forget all my sorrows.

मेरी मां ममता की देवी समान हैं। वे मुझे और मेरी बहन को हमेशा अच्छी-अच्छी बातें बताती हैं। मेरी मां मेरी आदर्श हैं। वे मुझे सच के रास्ते पर चलने की सीख देती हैं। समय का महत्व बताती हैं। कहते हैं कि मां ईश्वर के द्वारा हमें दिया गया एक वरदान है। जिसकी आंचल की छांव में हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं और अपने सारे गम भूल जाते हैं। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं और भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे दुनिया की सबसे अच्छी मां दी।

My mother is like a goddess of Mamta. She always tells nice things to me and my sister. My mother is my role model. She teaches me to follow the path of truth. Explains the importance of time. It is said that mother is a boon given to us by God. Under whose shade we feel safe and forget all our sorrows. I love my mother very much and thank God that she gave me the best mother in the world.

जिसके भी जीवन में मां होती है वह सदा खुश रहता है हमें हमेशा मां का आदर करना चाहिए और उन्हें हर खुशी देने का प्रयास करना चाहिए

Whoever has a mother in life, she is always happy, we should always respect the mother and try to give her every happiness.



Your own Dr. Manoj Bhai Rathore
Director & Speaker

अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or) comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit again. I hope this post help you.


Comments

Popular posts from this blog

Mother is our birth मां ही हमारी जन्मदाता

मां Mother

Mother's intercession like the sea समुद्र की भांति माँ के अंतर्मनन

Life is incomplete without mother माँ के बिना जीवन अधूरा

Life without mother माँ के बिना ज़िन्दगी वीरान

Mother my guru मां मेरी गुरु

development under the guidance of a mother माँ के मार्गदर्शन में विकास

Child development under the guidance of mother माँ के मार्गदर्शन में ही संतान का विकास

Mother is a mother's lap माँ एक ममता का आंचल

"Mother" a protective shield "माँ " एक सुरक्षा कवच