Mother's second form of love माँ का ही दूसरा रूप प्यार
"मां जिस मनोयोग से ,रमी हुई सी कोई काम कर रही हो,वही मनोयोग मां के व्यक्तित्व को व्यक्त करता है ।मां में मैंने कभी कोई अधीरता नहीं देखी , शांत ,निश्छल ।इस हद तक कि कभी कभी ख़ुद पर शर्मिंन्दगी होती है ,उन मौकों को याद कर के जब कि मैंने आवेश में आकर मां को कुछ कहा ।
The devotion with which the mother is doing any work, the same intention expresses the personality of the mother. I have never seen any impatience in mother, calm, unselfish. To the extent that sometimes I am ashamed of myself, remembering those times when I got excited and said something to mother.
तब बस आंखों की कोर से निकले आंसू प्रमाण होते हैं अपनी धृष्टता पर लज्जित होने के जैसे कि अभी हैं यह सब लिखते हुए । मां की व्याख्या एक शब्द में शायद नहीं किया जा सकती है! मां में एक साथ बहुत सारी खूबियां मौजूद होती है -ममता, प्यार , पवित्रता ,त्याग , ज्ञान , कर्तव्य , समर्पण इत्यादि। मां को शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है अर्थात मां अनमोल है।
Then just the tears coming out of the core of the eyes are proof of being ashamed of your audacity as you are writing all this now. Mother can't possibly be explained in one word! Many qualities are present in a mother at once - love, purity, sacrifice, knowledge, duty, dedication etc. Mother cannot be expressed in words i.e. mother is priceless.
माँ! इससे अधिक एक शब्द की ज़रूरत नहीं। ईश्वर की सबसे प्यारी रचना है माँ। माँ दुनिया का एकमात्र ऐसा शब्द है, जिसे किसी परिभाषा की ज़रूरत नहीं। क्योंकि यह शब्द नहीं एहसास है। ईश्वर की एक शब्द में व्याख्या कीजिए? ब्रह्माण्ड की एक शब्द में व्याख्या कीजिए?
Mother! Not a single word is needed more than this. Mother is the most beautiful creation of God. Mother is the only word in the world which does not need any definition. Because the word is not a feeling. Explain God in one word? Explain the universe in one word?
जीवन की एक शब्द में व्याख्या बताइए? क्या है जीवन ? अच्छा कोशिश कीजिए मृत्यु को एक शब्द में बताने की ?माँ तो इन सब का स्त्रोत है, तो फिर कैसे एक शब्द में ये वर्णन योग्य माना जा सकता है । माँ ही जीवन का आधार है। माँ का ही दूसरा रूप प्यार है।। माँ ही रोती आँखो में हँसता निखार है। माँ का ही दूसरा रूप संसार है।।
Explain life in one word? What is life? Well try to describe death in one word? Mother is the source of all this, then how can it be considered worthy of description in one word. Mother is the basis of life. Another form of mother is love. Mother is the only smile in her crying eyes. Another form of mother is the world.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment