"Mother" Tyagamurthy "माँ"त्यागमूर्ति
अगर बच्चा दुखी होता है , तो माँ अपने प्यार से तुरंत बच्चे को मना लेती है। ईश्वर का दिया हुआ खूबसूरत वरदान है माँ। मैं अपने माँ से बहुत प्रेम करती हूँ। माँ को खुश रखना मेरी भी जिम्मेदारी है जो मैं हमेशा निभाऊंगी। माँ है तो जीवन की सारी मुश्किलों को हम पार कर लेते है। उनकी ख़ुशी हमसे जुडी हुयी होती है। माँ का आशीर्वाद बना रहता है तब जाकर उनके बच्चे एक अच्छे और काबिल इंसान बनते है।
If the child is sad, the mother immediately convinces the child with her love. Mother is a beautiful gift given by God. I love my mother very much. Keeping mother happy is also my responsibility which I will always fulfill. If we are a mother, we can overcome all the difficulties of life. Their happiness is related to ours. If the blessings of the mother remain, then her children become a good and capable person.
मां जिस प्रकार अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है वैसा और कोई नहीं कर सकता वह रात- रात भर सोती नहीं है स्वयं गीले में सो जाएगी परंतु अपने बच्चे को सूखे में ही सुलाएगी,
The way a mother takes care of her children, no one else can do that, she does not sleep through the night, she herself will sleep in the wet but will make her child sleep in the dry,
कहते हैं प्रसव के समय एक महिला को इतना दर्द होता है जितना 600 हड्डियों को यदि एक साथ तोड़ा जाए पर वह सहती है क्योंकि वह मां होती है, मनुष्य एक बार जन्म लेता है परंतु मां का जन्म दो बार होता है दूसरी बार तब जब वह किसी और को जन्म देती है|
It is said that at the time of delivery, a woman feels as much pain as if 600 bones are broken together but she suffers because she is a mother, a man is born once but a mother is born twice, the second time when she gives birth to someone else.
वर्तमान समय में आज जब मुझे समाचारों एवं टीवी के माध्यम से यह ज्ञात होता है कि किस प्रकार लोग अपनी मां को सड़कों व अनाथालयो में छोड़ जाते हैं तो बहुत दुख होता है, वह मूर्ख लोग इतना नहीं समझ पाते हैं कि जिसने उन्हें जन्म दिया जब वह उनकी देखभाल नहीं कर पाए तो और रिश्तो को क्या निभाएंगे एक पुरानी कहावत है जैसा बोओगे वैसा काटोगे यदि हर पुत्र पुत्री इस बात को समझ ले तो शायद फिर कोई देवी स्वरूपा मां सड़कों या अनाथालयो पर नहीं पाई जाएगी,
In today's time, when I come to know through news and TV that how people leave their mother in the streets and orphanages, it hurts a lot, those foolish people do not understand so much that who gave birth to them when If he is not able to take care of them, then what will he do with the relationship, there is an old saying that you will reap what you sow, if every son and daughter understands this, then perhaps no goddess will be found on the streets or orphanages,
जीवन के आरंभ होने से लेकर हमें बड़ा करने तक मां हमारा पालन-पोषण करती है तो क्या हम उसके बचे हुए जीवन में उसका पालन पोषण नहीं कर सकते यह करना हमारा कर्तव्य है, आपने वह कहावत तो सुनी होगी कि मृत्यु के बहुत रास्ते हैं पर जन्म के लिए सिर्फ मां है अतः मेरा यह विनम्र निवेदन है कि जो भी मेरा यह लेख पड़े वह लेख पढ़ने के पश्चात सीधा अपनी मां के पास जाएं और उनके चरण छूकर यहां संकल्प ले कि वह जीवन पर्यंत अपने मां की देखभाल जरूर करेगा|
Mother takes care of us from the beginning of life till we grow up, so can we not nurture her for the rest of her life, it is our duty to do this, you must have heard the saying that there are many ways to death but There is only mother for birth, so it is my humble request that whoever reads this article of mine, after reading this article, go directly to their mother and take a vow by touching her feet that he will definitely take care of his mother for life.
Your own Dr. Manoj Bhai
Rathore
Director & Speaker
अगर आपको इस पोस्ट के बारे में कोई संदेह है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (या) हमें कमेंट (या) हमें ईमेल कर सकते हैं,हमारी वेबसाइट पर आने और फिर से आने के लिए धन्यवाद,मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपकी मदद करेगी.
If you have any doubt regarding this post then you can contact us (or)
comment us (or) email us'. Thanks' for visiting our website and visit
again. I hope this post help you.

Comments
Post a Comment